About Me

My photo
I am a loner.. I love spending time alone thinkin about myself and my life.. I am a different person everyday... smday cheerful.. smday sad.. smday happy and smday bad :) ... I love myself.. n I love everything and everyone around me.. I am a very simple girl with a very complex mind... always curious to do new things.. I love talking but i enjoy my silence also :) .. I am living life in my own strange ways and learnin through my own experiences.. :)

Saturday, June 23, 2018

सपने थे सारे जो देखा करती थी
अपनी आँखों को बंद कर घंटों कुछ कुछ सोचती रहती थी
जब जब आंख खुलती थी सपना टूटता और मैं डर सी जाती थी
फिर उठके खुद को प्यार से समझाती, तो क्या हुआ  सपना ही तो था जो टूट गया
फिर नए सपने देखने की तलाश में गहरी नींद में चली जाती थी

हर सपना मेरा कुछ कुछ नींद चुरा लेता था मेरी
आलम ऐसा हुआ की आंखें नींद से और नींद सपनो से कतराने लगी
अब मिल जाते हैं जब कभी मुझसे मेरे सपने
मुह फेर के निकल जाते हैं जैसे मुझे कभी जाना ही नही
अजनबी हुए मुझसे मेरे सपने, अब मुझे पहचानते   नही

हू क्या मैं उन सपनों की लहरों के बिना
जो मुझे कभी भी कहीं भी बहा ले जाती थी
तैरना आता तो दुख ना होता
पर अब इन लहरों के बिना बस डूबती ही जाती हूँ

No comments:

Post a Comment

Followers